धुएं के चुभते अंधेरे से स्वाभिमान की रोशनी तक

शारदा बाई के जीवन को रोशन कर रही उज्ज्वला योजना ​ रायपुर, 23 सितंबर 2026।

रसोई के धुएं से लाल होती आंखें, चूल्हा फूंकते-फूंकते घुटती सांसें और रोजाना जंगल-बाजार से लकड़ी व उपले जुटाने की थका देने वाली जद्दोजहद...

सारंगढ़ के रंजर पारा की रहने वाली श्रीमती शारदा बाई सारथी का जीवन लंबे समय तक इन्हीं मुश्किलों के बीच गुजरता रहा। लेकिन आज उनकी रसोई का नजारा पूरी तरह बदल चुका है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिले एलपीजी गैस कनेक्शन ने न केवल उनके घर की रसोई से जहरीला धुआं बेदखल किया है, बल्कि उनके जीवन में सुविधा, सेहत और समय की बचत की एक नई सुबह भी लाई है।

धुएं के चुभते अंधेरे से स्वाभिमान की रोशनी तक

पूरी खबर पढ़ें