मुंबई। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट खिड़की पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी है।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे के लिए फिल्म की 4.7 लाख से अधिक टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि इस मामले में फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के प्रीव्यू रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।विदेशों में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं दिख रहा है।