रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।
फिल्म की जबरदस्त कमाई ने न सिर्फ 2026 की सबसे बड़ी हिट का दर्जा हासिल किया है, बल्कि पूरी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल सीरीज में शामिल कर दिया है।फिल्म की रिलीज के बाद से ही जिस तरह का क्रेज देखने को मिला, उसने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए।
शुरुआती दिनों से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने अब वैश्विक स्तर पर भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।3000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फ्रेंचाइज़ीताजा आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है।