बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने अब बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है।
करीब डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में टिके रहने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में लगभग 1789 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो ‘बाहुबली 2’ के 1788 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन से अधिक है।