दुर्ग:-रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7-8 अक्टूबर को, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

-रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर दुर्ग, 23 सितंबर 2026/।

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 07 और 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस मेले को सफल बनाने और जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

शासन के निर्देशानुसार, जिले के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुँच सके।

दुर्ग:-रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7-8 अक्टूबर को, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

पूरी खबर पढ़ें