दुर्ग:-सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया।

उन्होंने सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ.

साहू ने संबंधित अधिकारियों को सेंटर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

दुर्ग:-सखी वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू

पूरी खबर पढ़ें