- ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/।
स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जलस्रोतों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है।