-श्री रोहित दास वैष्णव को महज 4 दिनों में मिला अनुज्ञप्ति लाइसेंस दुर्ग, 23 सितंबर 2026/।
प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिल रहा है।
सुशासन की इस व्यवस्था ने नगर निगम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को इतना सरल बना दिया है कि लोगों के वर्षों पुराने कार्य अब मिनटों और दिनों में पूर्ण हो रहे हैं।
इसी कड़ी में दुर्ग जिले के निवासी श्री रोहित दास वैष्णव के लिए सेवा-सेतु केंद्र और डिजिटल व्यवस्था एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।