गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच टेक्नोलॉजी कंपनी Dyson ने अपना नया पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस HushJet Mini Cool Fan लॉन्च कर दिया है।
यह फैन खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो यात्रा, ऑफिस या आउटडोर गतिविधियों के दौरान तुरंत ठंडक चाहते हैं।
कंपनी का दावा है कि यह छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली डिवाइस पारंपरिक हैंडहेल्ड फैन से कहीं ज्यादा एडवांस है।Dyson का यह नया प्रोडक्ट न केवल पोर्टेबल है बल्कि इसे तीन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है—हाथ में पकड़कर, डेस्क पर रखकर और गले में पहनकर।
यही वजह है कि इसे “3-in-1 कूलिंग डिवाइस” भी कहा जा रहा है।दमदार मोटर और तेज एयरफ्लोDyson HushJet Mini Cool Fan में हाई-स्पीड ब्रशलैस DC मोटर दी गई है, जो करीब 65,000 RPM तक घूम सकती है।