देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
सरकार EPFO के नियमों में कई अहम बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जिनका सीधा फायदा नौकरीपेशा लोगों और पेंशनधारकों को मिलेगा।
इन बदलावों में EPS पेंशन बढ़ोतरी, ATM के जरिए PF निकासी, और बंद पड़े खातों को दोबारा सक्रिय करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।पेंशन में बड़ा इजाफा संभवसबसे बड़ी चर्चा Employees’ Pension Scheme (EPS-95) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को लेकर है।
फिलहाल यह राशि 1000 रुपये प्रति माह है, लेकिन इसे बढ़ाकर 7500 रुपये तक करने का प्रस्ताव सामने आया है।