देश में डिजिटल टोल व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए FASTag नियमों को लेकर सरकार और NHAI लगातार नए कदम उठा रहे हैं।
अब वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी सामने आई है—अगर FASTag को गाड़ी के फ्रंट विंडशील्ड (शीशे) पर सही तरीके से नहीं लगाया गया, तो आपका टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है और आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।क्या है पूरा मामलाFASTag एक RFID आधारित स्टिकर होता है, जिसे वाहन के सामने वाले शीशे पर लगाया जाता है।
यह टोल प्लाजा पर स्कैन होकर ऑटोमैटिक भुगतान सुनिश्चित करता है।
लेकिन हाल के नियमों के मुताबिक, अगर यह टैग सही तरीके से चिपका नहीं है या “लूज” है, तो टोल सिस्टम इसे पढ़ नहीं पाएगा, जिससे भुगतान में दिक्कत आएगी और इसे नियम उल्लंघन माना जाएगा।ब्लैकलिस्ट होने का खतराNHAI ने स्पष्ट किया है कि गलत तरीके से लगाए गए या ढीले FASTag को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।