खरोरा/अंबिकापुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अंबिकापुर में आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान समारोह 2026 में खरोरा के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक चिंतक गजेंद्ररथ गर्व को जनसरोकार सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।माता राजमोहनी भवन, अंबिकापुर में आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक सरोकार और जनआंदोलनों से जुड़े व्यक्तित्वों का राष्ट्रीय संगम बनेगा।
कार्यक्रम में देशभर के लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक्टिविस्ट एक मंच पर एकत्र होकर समकालीन आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।आयोजन समिति द्वारा रायपुर जिले के नगर खरोरा निवासी गजेंद्ररथ गर्व को उनकी पत्रकारिता, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति निरंतर सक्रिय भूमिका के लिए सम्मान हेतु चयनित किया गया है।
उन्हें कार्यक्रम में वक्ता के रूप में संबोधन के लिए भी आमंत्रित किया गया है।गजेंद्ररथ गर्व वर्तमान में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।