गरियाबंद।
जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मंगलवार को उस समय मिला, जब स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री स्कूल, गरियाबंद के खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
इस ट्रायल में जिले के चारों विकासखंड गरियाबंद, मैनपुर, छुरा और फिंगेश्वर से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।जिला स्तरीय चयन परीक्षण में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 110 बालक खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
वहीं, बालिका वर्ग में भी चारों विकासखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी दावेदारी मजबूत की।तकनीकी चयन समिति ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग कौशल तथा शारीरिक दक्षता के आधार पर किया।