गरियाबंद। साइबर अपराधों के लगातार बढ़ते मामलों के बीच गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में एक नई पहल की है।
"जन चेतना से जन सुरक्षा" अभियान के तहत पुलिस ने एक प्रभावशाली लघु फिल्म "साइबर बाल रक्षक" जारी की है।
इस फिल्म का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सतर्क करना और समय रहते सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।फिल्म की कहानी बेहद सरल लेकिन प्रेरणादायक है।
इसमें एक महिला ऑनलाइन मिले आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर पैसे भेजने की तैयारी करती है। रास्ते में उसकी मुलाकात दो स्कूली बच्चियों से होती है।