गरियाबंद।
जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा महिला एवं पुरुष टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया।
खेलों इंडिया वॉलीबॉल मैदान में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।21वीं सीनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक, फुर्ती और टीम के साथ तालमेल का प्रदर्शन किया।
चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया, जिसके आधार पर गरियाबंद जिले की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन किया गया।मैनपुर और छुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्साचयन ट्रायल में मैनपुर, छुरा सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी रही।