भारी बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गरियाबंद में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा

गरियाबंद, 25 सितंबर 2026। लगातार बारिश के बावजूद गरियाबंद नगर में गणपति बप्पा की विदाई श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई।

शुक्रवार को भारी बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते हुए छिंद तालाब पहुंचे।

इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।सुबह से ही गणेश विसर्जन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल रहा।

प्रतिमाओं के साथ जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई।

भारी बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गरियाबंद में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्रा

पूरी खबर पढ़ें