गरियाबंद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया।
श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित विद्यालय में सुबह से ही भक्ति और उत्सव का माहौल रहा।जन्माष्टमी समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे।
नन्हे कान्हा मोरपंखी मुकुट और बांसुरी के साथ आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं बालिकाएं राधा के पारंपरिक स्वरूप में नजर आईं।
बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा से विद्यालय परिसर में ब्रज जैसा मनमोहक वातावरण दिखाई दिया।झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांकार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं।