गरियाबंद में कमरछठ की धूम, सैकड़ों महिलाओं ने की सामूहिक पूजा; संतान की लंबी उम्र की मांगी कामना

गरियाबंद। शहर में बुधवार को कमरछठ यानी हलषष्ठी पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 और 15 की सैकड़ों महिलाओं ने पुराना मंगल बाजार चौक पर सामूहिक पूजा-अर्चना की।

महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।सुबह से ही पुराना मंगल बाजार चौक पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से षष्ठी माता की पूजा की। इस दौरान सगरी बनाकर उसमें पारंपरिक पूजन सामग्री अर्पित की गई।

गरियाबंद में कमरछठ की धूम, सैकड़ों महिलाओं ने की सामूहिक पूजा; संतान की लंबी उम्र की मांगी कामना

पूरी खबर पढ़ें