रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत

रायपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को रायपुर पहुंचे।

राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

केंद्रीय मंत्री के रायपुर आगमन को पार्टी संगठन और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहुना में मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत

पूरी खबर पढ़ें