गीता गोपीनाथ की चेतावनी, वैश्विक जोखिम बढ़ा

भारत की प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ ने 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियां, बढ़ती तेल कीमतें और वैश्विक तनाव आने वाले समय में दुनिया और भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।हाल के बयानों में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दुनिया “पोस्ट-कोल्ड वॉर” दौर से आगे निकल चुकी है और अब वैश्विक नीतियों पर भू-राजनीति का स्थायी प्रभाव रहेगा।

📉 तेल कीमतों में उछाल से भारत को खतरागीता गोपीनाथ ने खास तौर पर बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों को लेकर चिंता जताई है।

उनके अनुसार अगर तेल की कीमत 85 से 100 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहती है, तो इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

गीता गोपीनाथ की चेतावनी, वैश्विक जोखिम बढ़ा

पूरी खबर पढ़ें