रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित यूनियन क्लब में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) का भव्य शुभारंभ हुआ।
खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों की उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।12 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे टेनिस प्रेमियों को उच्च स्तरीय खेल का आनंद मिलेगा।
यह आयोजन वचन दूध और ईर्षा हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।आयोजन की सफलता में केवी रेड्डी (वचन दूध), अंशुमन चौहान (ईर्षा हॉस्पिट...आयोजन की सफलता में केवी रेड्डी (वचन दूध), अंशुमन चौहान (ईर्षा हॉस्पिटल), तुषार मांडलेकर (टेनिस कोच), उत्कर्ष मिश्रा (आयोजनकर्ता) तथा महेश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।