रायपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए तथा गुरु साहिब के बलिदान, त्याग और मानवता के संदेश को याद किया गया।देवेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जत्थे द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे संगत भाव-विभोर हो उठी।
इस दौरान श्री सुखमणि साहिब एवं गुरबाणी का पाठ किया गया तथा गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए गुरुद्वारा परिसर में ठंडे-मीठे जल और लंगर सेवा का आयोजन भी किया गया।