रायपुर।
सिख समुदाय के पांचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा, मानवता और भाईचारे का संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा 29 मई को शास्त्री चौक में विशाल छबील (शरबत) एवं शीतल पेयजल वितरण सेवा का आयोजन किया जाएगा।दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित यह सेवा अभियान हर वर्ष की तरह इस ब...दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित यह सेवा अभियान हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है।
सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम शुक्रवार 29 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चलेगा।