रायपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार किया स्वागत

रायपुर।

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्टेशन रोड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रारंभ हुए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ (CSTA) के...इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ (CSTA) के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड मेरेडियन कॉम्प्लेक्स के सामने अपने परिवार के साथ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।

रायपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार किया स्वागत

पूरी खबर पढ़ें