गुरु पूर्णिमा पर गुरु का सम्मान, जीवन में सुख-समृद्धि का आधार

गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना जाता है।

वास्तु गुरु राणा सिकंदर के अनुसार गुरु केवल शिक्षा देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी हैं।

गुरु का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का संचार करता है।राणा सिकंदर का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु, माता-पिता और जीवन में मार्गदर्शन देने वाले सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए।

इस दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें, भगवान श्रीविष्णु, महर्षि वेदव्यास और अपने गुरु का स्मरण करें।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का सम्मान, जीवन में सुख-समृद्धि का आधार

पूरी खबर पढ़ें