छत्तीसगढ़ में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब सर्वधर्म आस्था के प्रतीक सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में ग्रैंड ग्रुप के प्रमुख गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिन धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल हुए।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान जी के अभिषेक से हुई।
इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ शामिल होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।