AITA चुनाव में महासचिव पद के लिए गुरुचरण सिंह होरा मैदान में, भारतीय टेनिस को नई दिशा देने का संकल्प

रायपुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ (CSTA) के मानद महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने आगामी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) के चुनाव में महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

11 सितंबर 2026 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भारतीय टेनिस के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और खेल प्रशासन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि टेनिस उनके लिए केवल खेल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और आजीवन प्रतिबद्धता है।

उन्होंने जमीनी स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के समर्थन तथा खेल प्रशासन के ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम करने की बात कही।उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय और संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के खेल विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

AITA चुनाव में महासचिव पद के लिए गुरुचरण सिंह होरा मैदान में, भारतीय टेनिस को नई दिशा देने का संकल्प

पूरी खबर पढ़ें