रायपुर।
राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए IPL-2026 के रोमांचक मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्टेडियम में हर चौके-छक्के पर गूंजती तालियों और जयकारों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।इस खास मुकाबले का आनंद छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव Gurucharan Singh Hora ने अपने पोते अर्शबीर सिंह होरा के साथ लिया।