रायपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अपने शुभकामना संदेश में गुरुचरण सिंह होरा ने क्या कहाअपने शुभकामना संदेश में गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।
राखी का छोटा-सा धागा भाई-बहन के बीच मौजूद स्नेह और विश्वास की मजबूत डोर को दर्शाता है, जिसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान...उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है।
रक्षाबंधन का पर्व परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब आने और रिश्तों की अहमियत को समझने का अवसर देता है।