विश्व स्तर पर आध्यात्मिक एकता और भक्ति का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन एक साथ 100 देशों में किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 2000 स्थानों से लाखों श्रद्धालु लाइव माध्यमों के जरिए जुड़े और एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वैश्विक स्तर पर भक्ति की अलौकिक धारा प्रवाहित की।भारत सहित अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, नेपाल, मॉरीशस और खाड़ी देशों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
मंदिरों, आश्रमों, सामुदायिक केंद्रों और घरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए।
सभी स्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा गया, जिससे यह आयोजन सीमाओं को पार करते हुए एक वैश्विक आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया।इस महापाठ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देना था।