14 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।
इस दिन से सौर नववर्ष की शुरुआत हो रही है और सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे सभी राशियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
वास्तु गुरु जी राणा सिकंदर के अनुसार, मंगलवार का दिन होने के कारण बजरंगबली की विशेष कृपा सभी राशियों पर बनी रहेगी, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होने और जीवन में नई दिशा मिलने के संकेत हैं।ज्योतिषीय प्रभाव और विशेष योगआज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है, जबकि सूर्य का मेष में प्रवेश जीवन के हर क्षेत्र में नई शुरुआत का संकेत देता है।
ऐसे में करियर, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ ग्रहों की स्थिति के कारण आर्थिक निर्णय और संवाद में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।