रायपुर। छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा, लोकजीवन और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।
यह पर्व केवल हरियाली का उत्सव नहीं, बल्कि किसान, मिट्टी और पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है।होरा ने क्या कहाहोरा ने कहा कि सावन की पहली अमावस्या पर मनाया जाने वाला हरेली तिहार सदियों से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है।
इस समय किसान बुआई का कार्य पूरा कर अच्छी वर्षा और बेहतर फसल की कामना करता है।