इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है।
स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
यह अहम बदलाव रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले ‘करो या मरो’ के मुकाबले से पहले हुआ है, जहां दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और सीरीज जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।
सुंदर को दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।सुंदर की चोट और दुबे का आगमनभारतीय टीम के लिए यह चोट तब आई है जब श्रृंखला चरम पर है।