हजारीबाग, 20 अगस्त। विश्व मच्छर दिवस पर हजारीबाग शहर में नगर निगम हजारीबाग की घोर लापरवाही सामने आई।
इस महत्वपूर्ण दिवस पर शहर में फॉगिंग अभियान पूरी तरह से अनुपस्थित रहा, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
मॉनसून में मच्छरों का प्रकोप चरम पर होने और फॉगिंग न होने से नगर निगम के प्रति नागरिकों में गहरा आक्रोश है, यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है।विश्व मच्छर दिवस और हजारीबाग की उपेक्षाहर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता और रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करना है।
यह दिन ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस को समर्पित है, जिन्होंने 1897 में मलेरिया फैलाने वाली मादा मच्छर की खोज की थी।