केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजधानी भोपाल का संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब जल्द ही हाईटेक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएगा।
इस योजना के अंतर्गत स्टेशन का तेजी से पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करना है।
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर करीब 30 करोड़ 85 लाख रुपये की अनुमानित लागत से यात्री सुविधाओं को अपग्रेड करने और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का कार्य प्रगति पर है।
यह पहल स्टेशन को न केवल एक नया और आकर्षक स्वरूप देगी, बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक भी बनाएगी।यात्री सुविधाओं का कायाकल्पसंत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।