भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने जीता स्क्रिप्स स्पेलिंग बी 2026 का खिताब

कैलिफोर्निया के 14 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र श्रेय पारिख ने प्रतिष्ठित स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर भारतीय प्रतिभा का परचम लहराया है।

उन्होंने फाइनल मुकाबले में न्यू जर्सी के ईशान गुप्ता को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

निर्णायक स्पेल-ऑफ राउंड में श्रेय ने महज 90 सेकंड के भीतर 32 शब्दों की सही स्पेलिंग बताकर अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ईशान 25 शब्द ही सही लिख पाए।

इस जीत के साथ, श्रेय ने न केवल अपनी वर्षों की मेहनत और लगन का फल पाया है, बल्कि 50,000 अमेरिकी डॉलर का भव्य पुरस्कार भी अपने नाम किया है।

भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने जीता स्क्रिप्स स्पेलिंग बी 2026 का खिताब

पूरी खबर पढ़ें