छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बासमती धान की खेती के विस्तार पर पहल शुरू की हहाल ही में अटल नगर, नवा रायपुर स्थित कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम के निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि संचालक राहुल देव, अनुसंधान संचालक डॉ संजय त्रिपाठी सहित बीज निगम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

चर्चा के दौरान राज्य में बासमती धान की खेती को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बढ़ावा देने पर सर्वसम्मति से सहमत बनी, जिसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और अंतरराष्ट्रीय तथा यूरोपीय बाजारों में सुगंधित चावलों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।बासमती मिशन का उद्देश्य और सरकार की प्राथमिकताकृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम ने बैठक में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ बासमती धान की खेती को प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों के हित सर्वोपरि रहें।

छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पूरी खबर पढ़ें