छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिनाबहार में एक महत्वपूर्ण आवासीय परियोजना की शुरुआत होने जा रही है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी अटल विहार योजना के तहत इस क्षेत्र की पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिसका उद्देश्य कुनकुरी वासियों के जीवन स्तर में सुधार लाना और क्षेत्र में सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध आवासीय विकास को गति देना है।
आवास मंत्री एवं जिला जशपुर के प्रभारी मंत्री ओ. पी.