महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार, 12 जून 2026 से हो रही है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम फटाफट क्रिकेट के इस सबसे बड़े खिताब को पहली बार अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इस वैश्विक टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 12 टीमें विश्व चैंपियन बनने और फटाफट क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर भिड़ेंगी।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा, जो इस रोमांचक सफर का आगाज़ करेगा।
भारतीय टीम, जिसनेपिछले साल 50 ओवर का विश्व कप जीतकर अपना पहला वैश्विक खिताब हासिल किया था, इस बार टी20 प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ने को उत्सुक है।