सावन के पवित्र महीने में खाटूश्यामजी और हरिद्वार जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है।
पश्चिम रेलवे ने वेरावल-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है, जिससे गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कई क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह विशेष ट्रेन जुलाई माह में कुल चार ट्रिप लगाएगी और रींगस, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
क्षेत्र के रेल यात्रियों और विशेषकर बाबा श्याम के भक्तों तथा हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों की लंबे समय से चली आ रही सीधी ट्रेन की मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दी है।