हरियाणा के उच्च शिक्षा संस्थानों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
हाल ही में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के एक नवीन शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हरियाणा के कॉलेजों के लगभग 82 प्रतिशत छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने और अकादमिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए जनरेटिव एआई उपकरणों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस अध्ययन में यह भी सामने आया है कि इस अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, असाइनमेंट की गुणवत्ता और आलोचनात्मक सोच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
यह सर्वे दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कुल 400 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों पर किया गया था, जिसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव का आकलन करना था।एआई का शैक्षणिक परिदृश्य पर गहरा प्रभावउच्च शिक्षा के पारंपरिक तरीकों को जनरेटिव एआई तकनीक तेजी से बदल रही है।