छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली गति, सीएम साय ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

इस उच्चस्तरीय चर्चा में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, खनिज, कृषि, पर्यटन और जनजातीय क्षेत्रों के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए आधुनिक रेल संपर्क स्थापित करना था।

केंद्रीय मंत्री ने कटघोरा-डोंगरगढ़ और रावघाट-जगदलपुर सहित उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर सहमति जताते हुए इन्हें आगे बढ़ाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।कटघोरा-डोंगरगढ़ परियोजना: विकास की नई राहबैठक के दौरान, करीब 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना पर विशेष सहमति बनी, जिसे छत्तीसगढ़ के लिए एक गेम-चेंजर माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली गति, सीएम साय ने दिया आश्वासन

पूरी खबर पढ़ें