बालेश्वर से रेस्क्यू 5 ओरंगुटान नंदनकानन में: 2 बीमार, तस्करी जांच जारी

ओडिशा के बालेश्वर के जंगलों से बचाए गए पांच ओरंगुटान इन दिनों भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में विशेष देखभाल में हैं।

इनमें से दो ओरंगुटान की तबीयत ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है, जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर बनी हुई है।

गुरुवार को नंदनकानन के डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप मिरासे ने इस बात की जानकारी दी।

8 सितंबर को रेस्क्यू किए गए ये ओरंगुटान भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते हैं, इसलिए बालेश्वर के जंगलों में इनकी मौजूदगी अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के एक बड़े गिरोह की ओर इशारा करती है।

बालेश्वर से रेस्क्यू 5 ओरंगुटान नंदनकानन में: 2 बीमार, तस्करी जांच जारी

पूरी खबर पढ़ें