रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं की गरिमामयी तस्वीर को बदलने के लिए एक व्यापक प्रयास जारी है।
राज्य में महिला सशक्तिकरण के तहत आर्थिक सहायता, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण और बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं को अपनी आय और आजीविका के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिल रहा है।
केंद्र की योजनाओं के साथ राज्य की पहलों को जोड़कर आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें महतारी वंदन योजना, महतारी शक्ति ऋण, लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी और दीदी ई-रिक्शा जैसी महत्वपूर्ण शुरुआतें महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को अलग-अलग स्तरों पर बढ़ा रही हैं।महतारी वंदन: आर्थिक संबल का आधारमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में महतारी वंदन योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।