मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी उज्जैन से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।
प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेटर माखन सिंह राजपूत का चयन आगामी ‘रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 2026’ के लिए हुआ है।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित लीग में माखन सिंह अपनी ऑलराउंडर क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए ‘राजस्थान स्ट्राइकर’ टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे।
यह महत्वपूर्ण प्रतियोगिता 6 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसके लिए माखन सिंह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।