उत्तराखंड: संस्कृत को रील्स, ऐप से युवा पीढ़ी से जोड़ने की पहल

पिछले गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् के शासी निकाय की तीसरी बैठक संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार और उसे नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

देहरादून में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्कृत को केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखकर उसे आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना और राज्य के पर्यटन तथा संस्कृति से जोड़कर उसे एक नई पहचान दिलाना है।

संस्थानम् द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ वार्षिक कार्ययोजना और बजट पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसमें संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नवाचार और आधुनिक उपकरणों के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया।आधुनिक साधनों से संस्कृत का प्रचार-प्रसारमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने संस्कृत को आम लोगों तक, विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया।

उत्तराखंड: संस्कृत को रील्स, ऐप से युवा पीढ़ी से जोड़ने की पहल

पूरी खबर पढ़ें