छत्तीसगढ़: कुपोषण-एनीमिया से लड़ने 'हर-घर मुनगा' अभियान

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान 'हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा' शुरू करने की घोषणा की है।

यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जा रही है, जिसका उद्देश्य मुनगा (सहजन) के औषधीय और पोषण संबंधी गुणों का लाभ उठाकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाना है।

इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यह अभियान विशेष रूप से कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर को बढ़ाने पर केंद्रित होगा, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण हो सके।मुनगा के औषधीय गुण और अभियान का लक्ष्यबैठक में मुनगा (सहजन) के असाधारण पोषण संबंधी गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

छत्तीसगढ़: कुपोषण-एनीमिया से लड़ने 'हर-घर मुनगा' अभियान

पूरी खबर पढ़ें