मौसम अपडेट – भारत में बदलता मौसम, IMD का बड़ा अलर्ट

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है, जिसमें अप्रैल महीने के दौरान मौसम के लगातार बदलते मिजाज की चेतावनी दी गई है।

विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा—कहीं बारिश और आंधी का असर रहेगा तो कहीं तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

इस सिस्टम की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत करीब 13 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी मौसम ने करवट ली है।

मौसम अपडेट – भारत में बदलता मौसम, IMD का बड़ा अलर्ट

पूरी खबर पढ़ें