भारत में रेलवे यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए आने वाला समय बेहद खास होने वाला है।
Indian Railways ने वर्ष 2026-27 के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है, जो यात्रा को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे।
इन बदलावों में टिकट नियमों में सख्ती, नई टेक्नोलॉजी वाली ट्रेनें और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।टिकट रिफंड नियम हुए सख्तरेलवे ने टिकट कैंसिलेशन को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
अब यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करना होगा, तभी उन्हें रिफंड मिलेगा। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी।