भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नए CEO के रूप में वैश्विक एविएशन दिग्गज Willie Walsh की नियुक्ति कर दी है।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी हालिया परिचालन संकट और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की चुनौतियों से गुजर रही है।इंडिगो को मिला वैश्विक अनुभव वाला नेतृत्वइंडिगो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि विली वॉल्श अगस्त 2026 से CEO का पद संभालेंगे।
वह फिलहाल International Air Transport Association (IATA) के महानिदेशक हैं और उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा।
इसके बाद वह 3 अगस्त तक इंडिगो की कमान संभाल सकते हैं। वॉल्श का चयन इंडिगो के लिए एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि उनके पास चार दशक से अधिक का एविएशन अनुभव है।